डीजल के दाम बढ़े तो बढ़ेगा ट्रेन का किराया

Train
नई दिल्‍ली (राजेश केशव)। लोकसभा में रेल बजट पेश हो गया, उसके बाद यूपीए सरकार में कांग्रेस व तृणमूल के बीच हुए हंगामे के बीच दिल्‍ली ठीक तरह से सो तक नहीं सकी। बजट की एक सबसे महत्‍वपूर्ण बात इसी हंगामें के शोर में दब गई, और वो है कि अब ट्रेनों का किराया डीजल के दाम बढ़ने के साथ बढ़ेगा। यानी जब-जब डीजल के दाम ऊपर उठेंगे, किराया बढ़ेगा। ठीक वैसे ही जिस प्रकार अंतर्राष्‍ट्रीय बाजार में तेल की कीमत बढ़ने पर पेट्रोल के दाम बढ़ते हैं।

रेल बजट में एक लाइन कही गई है कि चूंकि डीजल लगातार महंगा हो रहा है, और ट्रेनों का किराया स्थिर रहने की वजह से रेलवे पर प्रति दिन करोड़ों का भार पड़ता है। लिहाजा जब-जब डीजल के दाम बढ़ेंगे, तब तक बढ़े हुए दाम को किराये में समाहित कर दिया जायेगा। रेलवे की यह नीति उसे करोड़ों का फायदा करायेगी, हालांकि आम आदमी को इसका पता तक नहीं चलेगा।

वो ऐसे कि एक ट्रेन पर अगर डेढ़ हजार लोग सवारी कर रहे हैं तो बढ़े हुए दाम को यात्रियों की संख्‍या से किया जायेगा, जिसके बाद एक टिकट पर 30 से 50 पैसे तक का फर्क पड़ेगा। लेकिन जिस रेलवे में 3 करोड़ से ज्‍यादा लोग प्रति दिन सफर करते हैं, वहां इसी 30 पैसे से रेलवे को करोड़ों की कमाई हो सकती है। कुल मिलाकर देखा जाये तो अब रेलवे ने अपने आर्थिक लक्ष्‍य को पूरा करने का तरीका ढूंढ़ निकाला है। और यह तरीका सीधी-साधी जतना की समझ से एकदम परे है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+