हवाई जहाज से महंगी हुई रेल यात्रा

Rail Budget 2012-13
दिल्ली (राजेश केशव)। रेलमंत्री दिनेश त्रिवेदी ने 2012-13 का रेल बजट तो बुधवार को पेश कर दिया पर यह बात वह भूल गए कि रेल किराये ने हवाई जहाज के किराए को भी पीछे छोड़ दिया है। शायद यही कारण रहा कि सियासी गलियारों में हलचल के बाद उन्हें पद से हटना पड़ा है। पर आपको बता दें कि इस सियासी उठापटक के बाद भी रेलवे हवाई जहाज को पीछे छोड़ती नजर आएगी क्योंकि यदि रेल किराए कम भी होंगे तो केवल सेकेंड क्लास औऱ स्लीपर के।

एसी के किराए की बढोतरी पर सभी सहमत हैं। रेल मंत्री ने बजट में सभी श्रेणियों के यात्री किरायों में बढोतरी का प्रस्ताव किए है उसके अनुसार, साधारण श्रेणी में 2 पैसे, एक्सप्रेस ट्रेन में 3 पैसे, स्लीपर में 5 पैसे, थर्ड एसी में 10 पैसे, सेकेंड एसी 15 पैसे औऱ एसी फर्स्ट में 30 पैसे प्रति किलोमीटर बढोतरी की गई है। इसलिए आइए देखते हैं कैसे रेल किराए ने हवाई जहाज को पीछे छोड़ दिया है।

एक बात और हवाई जहाज की तुलना केवल राजधानी से की जा सकती है इसलिए हम यहां राजधानी के ही किराए को इंगित करेंगे।

उदाहरण

दिल्ली से गुवाहाटी—राजधानी प्रथम एसी का किराया है 4275 रुपये है। दिल्ली से गुवाहाटी है 1899 किलोमीटर। रेलमंत्री में प्रति किलोमीटर एसी फस्ट के किराए में 30 पैसे प्रति किलोमीटर की बढोतरी की है। इस हिसाब से 1899X0.30=569.70 रुपये हुआ। यदि दोनों को जोड़ दें तो 4275+569.70=4844 रुपे हुआ। जबकि दिल्ली से गुवाहाटी किंगफिशर का किराया Rs. 4,500 और एयर इंडिया का किराया है Rs.4,600 रुपये हैं। जबकि राजधानी से जाने में आपको पूरा दिन खर्च करना पड़ेगा जबकि हवाई जहाज से ढाई घंटे में ही आप दिल्ली से गुवाहाटी पहुंच जाएंगे।

दिल्ली से बेंगलूर
दिल्ली से बेंगलूरू राजधानी प्रथम एसी का किराया है 4580 रुपये। किलोमीटर है 2383। यदि बजट से इसकी तुलना करें तो 2383X0.30=714 रुपये। यानी 4580+714=5294 रुपये जबकि दिल्ली से बेगलूरू का स्पाइट जेट का किराया Rs.4,555 रुपये है। वहीं इंडिगो का किराया भी Rs.4,555 है। समय लगेगा 2.30 घंटे। जबकि राजधानी से जाने में आपका पूरा दिन लगेगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+