दिनेश त्रिवेदी का इस्तीफा, मुकुल रॉय होंगे रेल मंत्री!

खबर जो आ रही है कि उसके मुताबिक त्रिवेदी ने पीएम मनमोहन सिंह को इस्तीफा सौंप दिया है और यह इस्तीफा मंजूर भी कर लिया गया है। जिसके बाद से सियासी संकट मंडराने लगा है। ममता बनर्जी ने कहा कि वो किसी भी कीमत पर बढ़ा किराया वापस ले कर रहेंगी। खबर है कि दिनेश त्रिवेदी की जगह अब रेलवे मंत्रालय की कुर्सी पर मुकुल रॉय बैठेंगे।
ऎसी संभावना है कि शुक्रवार को आम बजट पेश होने के बाद मुकुल रॉय नए रेल मंत्री के रूप में शपथ लेंगे। मुकुल जहाजरानी राज्य मंत्री हैं। विवादास्पद बयान के बाद उन्हें रेल राज्य मंत्री के पद से हटाया गया था। उधर,सरकार के सहयोगी द्रमुक ने भी श्रीलंका के मुद्दे पर समर्थन वापस लेने की धमकी दे डाली है। ममता की नाराजगी देख आम बजट भी पास होगा कि नहीं इस बारे में आसार मुश्किल ही है।












Click it and Unblock the Notifications