सपा युवराज अखिलेश यादव की ताजपोशी आज

अखिलेश की ताजपोशी के लिए सपा पार्टी ने विशेष तौर पर इंतजाम किये हैं। पूरे लखनऊ में एक नयी लहर देखी जा रही है। उम्मीद है कि अखिलेश के शपथ ग्रहण समारोह में कई दिग्गज नेता शामिल होंगे।
अपने शपथ ग्रहण समारोह के ठीक एक दिन पहले अखिलेश यादव ने कहा कि उनका मंत्रिमंडल अभी भले ही छोटा होगा लेकिन उसमें अनुभव और नए चेहरों का समावेश होगा। बुधवार को यहां पत्रकारों से बातचीत में कहा कि मंत्रिमंडल को लेकर उत्सुकता स्वाभाविक है। मंत्रिमंडल का गठन एक कठिन काम है।
खबर है कि अखिलेश यादव के शपथ ग्रहण सामरोह में उद्योगपति अनिल अंबानी और जया बच्चन के भी शामिल होने की उम्मीद है। अखिलेश यादव का शपथ ग्रहण समारोह लव मार्टिना मैदान में होगा, जिसमें करीब 30000 लोगों के बैठने की व्यवस्था है। शुरू में मंत्रिमंडल छोटा होगा, जिसका बाद में विस्तार किया जा सकता है। अधिकारियो की तैनाती के बारे में पूछे जाने पर 38 वर्षीय यादव ने कहा कि ईमानदार और कर्मठ अधिकारियो को अहम जिम्मेदारियां दी जाएंगी।












Click it and Unblock the Notifications