जेट एयरवेज को कोई खतरा नहीं, करेगी 35 करोड़ का भुगतान

एयरलाइन के कुछ कर्मचारियों को वेतन न मिलने और पायलटों से बातचीत के बारे में पूछे जाने पर गोयल ने कहा, किसी तरह की समस्या नहीं है, मैं सभी लोगों से हर समय मिलता रहता हूं, रही बात वित्तिय समस्याओं की तो, पूरी दुनिया यह समस्या झेल रही है, यूरोप-अमेरिका सभी इसकी लपेट में हैं। गोयल ने उम्मीद जताई कि जेट एयरवेज की प्रतिद्वंद्वी किंगफिशर एयरलाइंस भी संकट से निकल आएगी।
उन्होंने साफ कहा कि जेट पर बकाया सेवा कर के भुगतान कार्यक्रम को लेकर सेवा कर विभाग के साथ सहमति हो गई है और विभाग ने उसके किसी बैंक खाते पर रोक की कार्रवाई नहीं की है। कंपनी दो दिन में 35 करोड़ रुपये का बकाया सेवा कर अदा कर देगी।
सहमति के मुताबिक सेवा कर विभाग को 35 करोड़ रुपये का भुगतान पहले ही किया जा चुका है। बकाया 35 करोड़ रुपये का भुगतान 15 मार्च 2012 को कर दिया जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications