सरकार बनी नहीं विधायक करने लगे मंत्री पद का दावा

हालत यह है कि उनके आवास पर कई शिक्षक आवेदन लेकर पहुंच गये और उन्हें बधाई भी दी। इसी तरह गोण्डा सदर से विधायक पंडित ङ्क्षसह के समर्थकों ने पूरे शहर में उनके भावी मंत्री होने पर बैनर और होर्डिंग्स लगा दिये है। उनके आवास पर भी बधाई देने वालों का तांता लगा है। सपा के उन्नाव से विधायक ने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को अपने घर बुला लिया और मंत्री की तरह निर्देश देने लगे। उन्होंने तो विभाग से लंबित भुगतान के बारे में जानकारी र्भी लेनी शुरू कर दी है।
उन्होंने लोक निर्माण विभाग के कुछ इंजीनियरों को भी घर बुलाया। उन्होंने इंजीनियरों को धमकी भी दी कि उनकी अनुमति के बिना किसी लंबित बिल का भुगतान नहीं किया जाये, यदि ऐसा हुआ तो इसके परिणाम अच्छे नहीं होंगे। यही नहीं सपा में गुंडागर्दी अभी से शुरू हो गयी है। उन्नाव जिले के सपा विधायक और उसके भाई ने एक राष्ट्रीय दैनिक अखबार के संवाददाता की इसलिये पिटाई कर दी कि वह उनके खिलाफ लिख रहा था।
वहीं सपा ने अनुशासन के सवाल पर कल एक विधायक और दो पूर्व विधायक को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया था। निलंबित किये गये दो नेता वाजा हलीम और रामनरेश यादव सपा अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव के खास रहे हैं, इससे पहले राजीव राय को सचिव पद से अनुशासन के सवाल पर ही हटाया गया था। दरअसल विधायकों का खुद को मंत्री मानने का कारण सपा अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव के भाषणों को माना जा रहा है। कई विधानसभा क्षेत्रों में उन्होंने अपने भाषण में कहा था कि मतदाता विधायक नहीं बल्कि मंत्री जितायेंगे।












Click it and Unblock the Notifications