रेल बजट: आखिर किस ट्रैक पर दौड़ेगी नई ट्रेनें

दरअसल, रेल मंत्री दिनेश त्रिवेदी ने रेल बजट भाषण के दौरान रेलवे की माली हालत का ख़ूब रोना रोया। रेल की पटरियां कम पड़ रही हैं इस बात को स्वीकारा, तो 11 हज़ार किलोमीटर के रेलवे ट्रैक को तुरंत बदलने की ज़रूरत बताई।
रेल मंत्री ने तो यहां तक कह दिया कि 19 हज़ार किलोमीटर ट्रैक की मरम्मत बेहद ज़रूरी है। बावजूद रेल मंत्री ने 75 नई एक्सप्रेस ट्रेनों के साथ ही 21 नई पैसेंजर ट्रेन चलाने की घोषणा कर दी। ऐसे में सवाल यही उठता है कि आख़िर किस बूते रेल मंत्री ने नई ट्रेनों को चलाने का ऐलान कर रहे हैं। क्या रेल ट्रैक को सुधारे बगैर यह संभव है कि नई ट्रेनों को चलाई जा सके। वैसे भी भारत में यात्रियों की बढ़ती संख्या के मुक़ाबले ट्रेनों की संख्या में भारी कमी है।












Click it and Unblock the Notifications