रेल-बजट में बिहार के साथ भेदभाव: नीतीश कुमार

पूर्व रेल मंत्री और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि यह निराशाजनक बजट है। 1 घंटे 50 मिनट तक रेल मंत्री को सुनने के बाद कुछ हासिल नहीं हुआ। पिछड़ रहे रेल प्रोजेक्ट बता रहे हैं कि बिहार के साथ भेदभाव किया जा रहा है। हमें जरूरत से ज्यादा निराशा हुई है।
रेल मंत्री ने सभी बातें भविष्य को लेकर कहीं, मुझे उनसे वर्तमान पर ध्यान देने की उम्मीद थी। अब तो राम जाने कि त्रिवेदी का यह बजट क्या काम करेगा।
गौरतलब है कि बजट से पहले बिहार की लंबित रेल परियोजनायें के बारे में बात करते हुए नीतीश कुमार ने उम्मीद जताई थी कि दिनेश त्रिवेदी के पिटारे से इस समस्या का समाधान निकलेगा। लेकिन जब बिहार के लिए कुछ खास नहीं निकला तो नीतीश कुमार एक दम से भड़क गये।












Click it and Unblock the Notifications