ट्रेनों के सभी क्लास में यात्री किराया बढ़ा

एसी -1 में 10 किमोमीटर पर 3 रुपया, 100 किलोमीटर पर 30 रुपया और 1000 किलोमीटर 300 रुपया और 1500 किलोमीटर पर 450 रुपया किराया बढ़ा। एसी -2 में 10 किमोमीटर पर 1.5 रुपया, 100 किलोमीटर पर 15 रुपया और 1000 किलोमीटर 150 रुपया और 1500 किलोमीटर पर 225 रुपया किराया बढ़ा। एसी -3 में 10 किमोमीटर पर एक रुपया, 100 किलोमीटर पर 10 रुपया और 1000 किलोमीटर 100 रुपया और 1500 किलोमीटर पर 150 रुपया किराया बढ़ा।
एसी फर्स्ट क्लास में 30 पैसे/ किलोमीटर की बढ़ोतरी। एसी सेकंड क्लास में 15 पैसे/ किलोमीटर की बढ़ोतरी। एसी चेयर और थर्ड क्लास में 10 पैसे/ किलोमीटर की बढ़ोतरी और स्लीपर क्लास में 5 पैसे/ किलोमीटर की बढ़ोतरी हुई है। पूरे आठ साल के बाद रेल के किराये में बढ़ोत्तरी हुई है।
ऐलान तो भले ही पैसों में किया गया है लेकिन आपको हम यहां बता दें कि बढ़े किराये की मार आपकी जेब पर कैसे पड़ने जा रही है। अब दिल्ली से लखनऊ की स्लीपर किराये में 50 रूपये की बढ़ोत्तरी हो जायेगी। यही हाल दिल्ली से लखनऊ एसी 3 का भी होगा। जबकि पैसेंजर से दिल्ली-लखनऊ के किराये में 10 रूपये की बढोत्तरी हुई है। दिल्ली से बेंगलुरु तक स्लीपर में 130 रुपए, एसी 3 में 260 रुपए की वृद्धि हुई है। वहीं एसी 2 टीयर का किराया 390 रुपए फर्स्ट क्लास का 780 रुपए रुपए बढ़ा है।












Click it and Unblock the Notifications