देश में 25 लाख समलैंगिक फैला रहे एचआईवी

स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से दायर हलफनामे में कहा गया है कि वह पुरुषों से सेक्स संबंध रखने वाले ऐसे चार लाख पुरुषों को अपने एड्स नियंत्रण कार्यक्रम के तहत लाने की योजना बना रही है जो अधिक खतरे वाले हैं। उसने इसके तहत दो लाख ऐसे लोगों को शामिल भी कर लिया है। इसमें आगे कहा गया है कि महिला सेक्स वर्करों में एचआईवी पीडि़तों की संख्या 4.60 से 4.94 प्रतिशत है।
पुरुषों से सेक्स करने वाले पुरुषों में यह 6.54 से 7.23 प्रतिशत है और इंजेक्शन से मादक पदार्थ का इस्तेमाल करने वालों में यह 9.42 से 10.30 प्रतिशत है। सरकार की ओर से यह हलफनामा उच्चतम न्यायालय की ओर से दिये गए उस निर्देश के अनुपालन में दायर किया जिसमें देश में समलैंगिक की संख्या के साथ ही उनमें से एचआईवी पीडि़त के बारे में विस्तृत जानकारी मांगी गई थी।












Click it and Unblock the Notifications