गुस्साये हरीश रावत भाजपा से मिला सकते हैं हाथ!

खबर ऐसी भी है हरीश रावत अपने समर्थकों को लेकर अलग पार्टी भी बना सकते हैं। हरीश रावत के पास 22 विधायक है। इसलिए अगर रावत अलग होते है तो कांग्रेस के सामने एक बड़ी समस्या खड़ी हो जायेगी।
मीडिया रिपोर्टो के मुताबिक रावत भाजपा से लागातार संपर्क में है। वह भाजपा अध्यक्ष नितिन गडकरी से लागातार संपर्क में हैं। ऐसे में कयास ऐसे भी लग रहे हैं कि सीएम बनने की शर्त पर भाजपा रावत से हाथ मिला सकती है। उधर दूसरी ओऱ भाजपा नेता भगत सिंह कोश्यारी ने भी दावा किया है कि सरकार तो उन्ही की ही बनेगी लेकिन कैसे? इस बारे में उन्होने कुछ नहीं कहा था।
ऐसे में हो सकता है कि रावत के बागी तेवर कहीं भाजपा को सरकार बनाने का मौका ना दे दे। वहीं विधायक दल के नेता विजय बहुगुणा का कहना है कि वह मंगलवार शाम ही शपथ लेंगे। उधर कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने हरीश रावत, विजय बहुगुणा,यशपाल आर्य, हरक सिंह रावत,सतपाल महाराज और गुलाम नबी आजाद को तलब किया है।












Click it and Unblock the Notifications