हार के बाद कांग्रेसी नेताओं की नींद हराम

लखनऊ। कल तक उत्‍तर प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनने के दावे करने वाले केन्द्रीय कानून मंत्री सलमान खुर्शीद अब केन्द्र व राज्य को मिलकर काम करने की सलाह दे रहे हैं। प्रदेश में सपा की सरकार बनी तो कांग्रेसी नेताओं की नींद हराम होना तय है ऐसे में खुर्शीद ने कहा कि केन्द्र और प्रदेश सरकार में किसी भी मुद्दे पर टकराव नहीं होना चाहिए और दोनों के मिलकर साथ काम करने से ही उत्तर प्रदेश का विकास होगा।

चुनाव परिणाम आने के बाद पत्रकारों से रूबरू हुए खुर्शीद ने कहा कि कुछ काम केन्द्र सरकार करती है तो कुछ काम प्रदेश सरकार करती है। ऐसे में जरूरी है कि दोनों मिलकर कार्य करें तभी योजनाओं का पूरा लाभ जनता को मिल सकेगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार अगर केन्द्र सरकार से मिलकर काम करेगी तो प्रदेश का विकास होगा। खुर्शीद का यह बयान एक प्रकार से सपा को आगाह करने के लिए आया कि यदि वह राज्य में बेहतरीन शासन व्यवस्था चाहते हैं तो उन्हें केन्द्र से मिलकर काम करना होगा क्योंकि यदि दोनों में तालमेल न रहा तो योजनाएं आधे अधूरे में अटक सकती हैं।

प्रदेश सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री चुने जाने पर उन्हें तथा सपा अध्यक्ष मुलायम ङ्क्षसह यादव को बधाई देते हुए उन्होंने कहा कि चुनाव बाद प्रदेश में जो भी घटनाएं हुई वे दुखद थी लेकिन इस मामले में बनने वाली नयी सपा सरकार पर कोई प्रश्नचिन्ह लगाया जाना उचित नहीं होगा। मुस्लिम आरक्षण के मुद्दे पर उनका कहना था कि उनके पास भी अधिकार और सीमाएं हैं जिन्हें वह बखूबी जानते हैं। सलमान खुर्शीद के इस बयान पर हालांकि अभी तक सपा की ओर से कोई प्रतिक्रिया नहीं दी गयी लेकिन यह जरूर साफ हो गया कि श्री खुर्शीद चाहते हैं कि सपा सरकार कांग्रेस से मिलकर काम करें।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+