'हिन्दुत्व का मुद्दा छोड़ने से हुई भाजपा की दुर्गति'

हिन्दुत्व के लिए पहचानी जाने वाली भाजपा ने हिन्दुत्व के मुद्दों से इस कदर किनारा कर लिया था कि गुजरात के मुख्यमंत्री नरेन्द्र मोदी और तेजतर्रार सांसद वरुण गांधी को प्रचार के लिए नही बुलाया गया।
विहिप मार्गदर्शक मंडल और रामजन्मभूमि न्यास के वरिष्ठ सदस्य डा. रामबिलास दास बेदांती ने कहा कि धर्म निरपेक्ष दिखाने की कोशिश में भाजपा ने मोदी और वरुण गांधी जैसे अपने जमीनी नेताओं की अनदेखी की जिसका परिणाम भाजपा को भुगतना पड़ा और अयोध्या तक से वह सीट हार गयी।
उन्होंने कहा कि भाजपा का अहंकार उसे ले डूबा। उन्होंने कहा कि हिन्दुत्व के सहारे सत्ता तक पहुंचने वाली भाजपा ने विवादित रामजन्म भूमि परिसर में तुलसी के पौधों को उखाड़े जाने पर साधु संतों के विरोध जताने पर साथ देने के बजाय साधु संतो पर व्यंग्य किए थे।
यह अलग बात है कि भाजपा ने रामजन्म भूमि को एजेंडे में तो रखा लेकिन विभिन्न मंचों से भाजपा नेताओं ने इसे कोई तवज्जो नही दिया। उन्होंने कहा कि भाजपा ने अपने हिन्दुत्व के मुद्दे को दरनिकार कर बड़ी भूल की है इसका खामियाजा उसे भुगतना पड़ेगा। भाजपा को चेतावनी देते हुए उन्होंने कहा कि अभी भी समय है भाजपा अपने मूल मुद्दे में वापस आ जाये। यदि वह समय रहते नहीं चेती तो उसका भविष्य अंधकारमय हो जायेगा।












Click it and Unblock the Notifications