नेताजी का फैसला सर-आंखों पर: आजम खां

इस फैसले के बाद जब मीडिया ने आजम खां से इस बारे में पूछा तो वो कुछ देर के लिए एकदम से शांत हो गये, फिर बोले मुझे समझ में नहीं आ रहा है मैं क्या जवाब दूं, ये फैसला नेताजी यानी मुलायम सिंह का है और वो जो कहेंगे वो सर आंखों पर। हालांकि उन्होंने मुस्कुराते हुए कहा कि मैंने तो फैसले के बाद बोला कि अब भी वक्त है नेताजी, अगर कुर्सी चाहते हैं तो हम फैसला बदल सकते हैं।
आजम खां ने अखिलेश यादव के विधायक दल के नेता चुने जाने के बाद कहा कि उनका और मुलायम सिंह यादव का 29 वर्षो से साथ हैं। मुलायम की चाहत ही उनकी चाहत है। उन्होने कहा कि नाराजगी शब्द मीडिया की देन है। उनके नाराज होने का सवाल ही नहीं पैदा होता। यदि वह नाराज होते तो अखिलेश यादव के विधायक दल के नेता का प्रस्ताव नहीं करते।












Click it and Unblock the Notifications