अखिलेश के जीवन में 15 का नहीं 1+5 का है योग
कैसे आइए देखते हैं ... यूपी के सबसे युवा मुख्यमंत्री बनने जा रहे मुलायम सिंह यादव के पुत्र अखिलेश यादव राज्य के 33वें मुख्यमंत्री होंगे यानी 3+3=6 । 38 वर्षीय अखिलेश से पहले यूपी के सबसे कम उम्र मुख्यमंत्री का रिकार्ड 24वें मुख्यमंत्री के तौर पर 1995 में पहली बार कमान संभालने वाली मायावती के नाम था। समाजवादी पार्टी के नया चेहरा बनकर उभरे अखिलेश के लिए मौजूदा पंद्रहवीं (1+5) लोकसभा भी खासी लकी साबित हुई है।
कन्नौज से सांसद अखिलेश सबसे पहले 13वीं लोकसभा के सदस्य बने थे। इतना ही नहीं, 2000 में संसदीय उपचुनाव से राजनीतिक सफर की शुरुआत करने वाले इस युवा नेता का विवाह 1999 में 24 नवंबर को हुआ था यानी (2+4) । अखिलेश यादव का जन्म 1 जुलाई 1973 को हुआ। अखिलेश का भाग्यांक और मूलांक एक है। यानी इस अंक के गुण उन्हें लोकप्रिय नेता बनाते हैं जो न केवल उनके जीवन में सुधार लाने की क्षमता रखता है बल्कि मौलिक मुद्दों के साथ आगे बढ़ता है। हालांकि उनके फैसलों पर भावनात्मक पक्ष ज्यादा हावी रहेगा इसलिए उन्हें सजग रहने की भी जरूरत है।













Click it and Unblock the Notifications