नेता से मोहब्‍बत और भंवरी की तरह शेहला को मिली मौत

Shehla Masood
भोपाल। राजस्‍थान के बहुतचर्चित नर्स भंवरी हत्‍याकांड की मध्‍य प्रदेश के शेहला मसूद हत्‍याकांड से तुलना करें तो इन दोनों ही मामलों में कई समानताएं नजर आती हैं। इन दोनों ही मामलों में राजनीति शख्सियतें शामिल थीं। दोनों के ही राजनीति रसूख रखने वाले शख्‍स से संबंध थे। जब ये संबंध बेपर्दा होने वाले हुए तो दोनों की हत्‍या हो गई।

भंवरी केस जहां सीधे ब्‍लैकमेलिंग से जुड़ा हुआ था वहीं शेहला मसूद का केस त्रिकोण प्रेम कहानी से जुड़ा था। भंवरी ने राजनीतिक रुसूख हासिल करने के लिए बड़े नेताओं से पहले नाजायज संबंध स्‍थापित किए फिर उनकी सीडी बनाकर उन्‍हें ब्‍लैकमेल करने का प्‍लैन बना डाला। अपनी पोल खुलती देख महिपाल मदेरणा जैसे नेताओं ने भंवरी का किस्‍सा खत्‍म करवा दिया।

आरटीआई एक्टिविस्‍ट शेहला मसूद मर्डर केस में सीबीआई के हाथ जो सुबूत लगे हैं उसके मुताबिक शेहला की हत्‍या मोहब्‍बत में पगलाई एक महिला ने करवाई है। इस महिला का नाम जाहिदा परवेज है। यह महिला पेशे से इंटीरियर डिजाइनर है।

दरअसल शेहला मसूद और जाहिदा परवेज एक ही विधायक ध्रुव नारायण सिंह से मोहब्‍बत करती थीं। इस दौरान जाहिदा परवेज को लगा कि विधायक ध्रुव नारायण सिंह शेहला की तरफ ज्‍यादा आकर्षित है और उसकी तरफ ध्‍यान नहीं दे रहा है। यह बात वह बर्दाश्‍त नहीं कर पाई और उसने शेहला को रास्‍ते से हटाने का प्‍लान बना डाला।

सीबीआई के हाथ शाहिदा परवेज और विधायक ध्रुव नारायण सिंह की सीडी भी लगी है। जिसमें दोनों काफी अंतरंग हालत में दिख रहे हैं। ध्रुव नारायण शेहला मसूद के साथ भी अंतरंग थे। जिसकी वजह से शाहिदा परवेज ने श‍ेहला मसूद की हत्‍या करवाई।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+