4 करोड़ की हेरोइन जब्त, पार्टियों में होती थी सप्लाई

एडिशनल डीसीपी सेल एलएन राव के बताया कि पकड़े गए तीनों आरोपियों के नाम रहीश (24), अमित (22) व रफीक (30) है। सात मार्च को इनके इंदर एन्क्लेव व नांगलोई मेट्रो स्टेशन के पास घरों पर छापा मारकर 2.75 किलो उच्च गुणवत्ता वाली हेरोइन व दो किलो फेनोबारबिटाल व अन्य पैकेट मिले।
एएसआई राज सिंह को मिली सूचना के आधार पर एसीपी सुभाष टंडन व इंस्पेक्टर अतर सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने अमित के घर पर छापा मारकर हेरोइन बरामद की थी। फिर उसकी निशानदेही पर इसके साथियों को गिरफ्तार कर मादक पदार्थ बरामद किए गए। ये लोग पिछले दस साल से दिल्ली के अलावा बिहार, झारखंड व पंजाब में मादक पदार्थो की तस्करी कर रहे थे।












Click it and Unblock the Notifications