यूपी में गुंडागर्दी के लिए अधिकारी जिम्मेदार: अखिलेश यादव

मीडिया पर भी अपनी नजरें तिरछी करते हुए अखिलेश यादव ने कहा कि झांसी सहित कुछ जगहों पर मीडिया ने चुनावी नतीजों को गलत तरीके से पेश किया जिस वजह से वहां मीडियाकर्मियों को बंधक बनाया गया। उन्होंने कहा कि जितने भी आपराधिक मामले हुए हैं उनमें आरोपियों को सजा जरूर दी जाएगी।
अखिलेश यादव ने कहा कि यह नई बनने वाली सरकार को बदनाम करने की साजिश है। उन्होंने कहा कि सपा की सरकार बनते ही कानून सख्ती से अपना काम करेगा। अगर किसी मामले में किसी अधिकारी ने ढ़ील की तो उसे बख्शा नहीं जाएगा।
प्रेस वार्ता के दौरान अखिलेश यादव ने मुख्यमंत्री की दावेदारी के सवाल पर चुप्पी साधे रखी। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री का चुनाव शनिवार को किया जाएगा। हालांकि उन्होंने यह साफ नहीं किया कि मुख्यमंत्री मुलायम सिंह होंगे या फिर वे खुद प्रदेश की बागडोर संभालेंगे।












Click it and Unblock the Notifications