हिसार में जाटों ने जज की गाड़ी फूंकी, स्थिति तनावपूर्ण

Protest
हिसार। आरक्षण को लेकर जाट आंदोलन उस समय भड़क गया जिस समय पुलिस ने जबरन जाटों को रेलवे ट्रैक से उठाने की कोशिश की। जिसके बाद हंगामा बरपा गया है। जहां मंगलवार शाम को पुलिस ने फायरिंग और लाठीचार्ज की। जिसमें काफी जाट घायल हो गये थे, जिसके बाद जाटों ने देऱ रात हिसार में जज की गाड़ी को निशाना बना दिया।

जाटों ने सेशन जज की गाड़ी फूंक दी है। जिसके बाद पुलिस ने वहां फायरिंग की है। जिसमें अभी तक किसी के हताहत होने की खबर नहीं है लेकिन धारा 144 लगा दी गयी है और रोहतक, हिसार के आने जाने वाले मार्ग को सील कर दिया है और आवाजाही बंद कर दी है। फौरी तौर पर जो जानकारी मिली है उसके मुताबिक आवाजाही पर पांबदी लगा दी गयी है।

गौरतलब है कि आरक्षण की मांग को लेकर जाखल क्षेत्र में गाजूवाला रेलवे ट्रेक के पास डटे जाटों को जबरन उठाने की कोशिश की। जिस पर गुस्साये जाटों ने पुलिस ने पथराव करना शुरू कर दिया जिसे रोकने के लिए पुलिस ने फायरिंग की।

जिसमें एक युवक की मौत हो गयी। वहीं पुलिस द्वारा हुए लाठीचार्ज के कारण 20 से 25 लोग घायल भी हुए। जिसके बाद क्षेत्र में तनाव फैल गया है। फिलहाल जिंद-हिसार हाइवे को जाटों ने जाम कर के रखा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+