बिहार में टोमाटीना स्टाइल में मनाई गई होली

दरअसल बिहार के लोगों ने स्पेन में मनाए जाने वाले फेस्टिवल टोमाटीन की तर्ज पर इस बार होली को सेलिब्रेट किया। अगर आप टोमाटीना से वाकिफ न हों तो आपको बता दें कि इसमें टमाटरों का मसलकर एक-दूसरे पर फेंका जाता है। स्पेन में यह त्योहार हर साल बड़ी धूमधाम से मनाया जाता है। अगर आपने बॉलीवुड फिल्म 'जिंदगी न मिलेगी दोबारा' देखी होगी तो आप आसानी से इस फेस्टिवल के बारे में समझ जाएंगें।
इस त्योहार ने अब दुनिया के ज्यादातर देशों में धूम मचा रखी है। इस फेस्टिवल को किसी भी धर्म के साथ जोड़कर नहीं देखा जाता है। जिस वजह से हार धर्म के लोग इस त्योहार में हिस्सा लेते हैं। इस त्योहार को युवाओं का त्योहार भी कहा जाता है। जहां सब एक साथ मिलकर मस्ती करते हैं।
अपने देश में टोमाटीना को फेस्टिवल की तरह मनाने का यह फैशन हमारे देश में नया है। मगर यह अब यहां धीरे-धीरे पॉपुलर हो रहा है। अब कोई भी अपने चेहरे पर गहरे रंग लगाना पसंद नहीं करता है। जिस वजह से हर कोई इस फेस्टिवल को होली में रंग खेलने की जगह खेल रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications