सपा में एक साथ मनायी गयी होली-दिवाली

लखनऊ। होली से ठीक दो दिन पहले सपा कार्यकर्ता जिस तरह से रंग-बिरंगे रंगों में सराबोर दिखे, उससे थोड़ी देर के लिए देखने वालों को यह विस्मय हुआ कि मानो आज ही होली है। दरअसल यूपी में सपा को मिले प्रचंड बहुमत की जीत के जश्न के अवसर पर पार्टी कार्यकर्ता जिस तरह से आपस में एक-दूसरे से गले मिलकर गुलाल-अबीर लगाकर बधाई दे रहे थे, उससे यही लग रहा था कि मानो आज ही होली का पर्व है। के बाद पूरे प्रदेश में सपा कार्यकर्ता जश्न में डूबे दिखे।

इस जीत से पार्टी कार्यकर्ताओं का उत्साह दुगुना हो गया है। पार्टी कार्याकाल पर सपाइयों ने होली-दिवाली एक साथ मनाकर जीत का आनंद लिया। सपा जीत का दावा तो पहले से ही कर रही थी लेकिन जीत के इस ग्राफ पर कार्यकर्ताओं का अति उत्साहित होना लाजिमी है। पार्टी प्रदेश कार्यालय पर सुबह से ही कार्यकर्ताओं व नेताओं की भीड़ जमा थी। नतीजों की गणना में जैसे-जैसे सपा के प्रति रुझान बढ़ता जा रहा था, उसका साफ असर पार्टी कार्यकर्ताओं के उत्साह में भी दिख रहा था। दोपहर होते-होते जैसे ही सपा की जीत के करीब पहुंचने लगी, सपाई ढोल-नगाड़े की थापों के साथ थिरकने लगे।

सपाइयों का यह उत्साह पार्टी द तर तक ही सीमित नहीं रखा, पार्टी कार्यकर्ताओं का यह उत्साह राजधानी की सड़कों पर भी दिखा। होली के दो दिन पहले ही होली के रंग में सराबोर होकर सपा कार्यकर्ताओं ने जीत का जश्न मनाया। दोपहर बाद मुलायम सिंह अपने पुत्र व प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश यादव के साथ पार्टी कार्यालय पहुंचे। उन्होंने लोगों का अभिवादन किया और जीत के लिए कार्यकर्ताओं को धन्यवाद दिया।

उन्होंने कहा कि यह कार्यकर्ताओं की कड़ी मेहनत का ही नतीजा है कि आज सपा ने न सिर्फ जीत हासिल की बल्कि प्रचंड बहुमत भी पाया। पार्टी मुखिया सपा के युवराज अखिलेश यादव के साथ जैसे ही पार्टी मु यालय पर आये, वहां मौजूद भीड़ अखिलेश से मिलने के लिए लालायित दिखी। वहां मौजूद लोगों ने ताज स्वरूप उन्हें पगड़ी पहनायी, जिसे अखिलेश यादव ने उतारकर पार्टी अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव को समर्पित कर दी।

कल शाम तक पार्टी के बहुमत में आने की बात तो तय थी, लेकिन सत्ता का केन्द्र बिन्दु कौन होगा, इसको लेकर धुंधलका था, शाम अखिलेश यादव ने ही साफ किया कि सरकार के मुखिया मुलायम सिंह यादव ही होंगे। सपा की सरकार बनने के साथ ही कार्यकर्ताओं में उत्साह तो था ही, लेकिन पार्टी युवराज को देखकर युवाओं में उत्साह चार गुना ज्यादा बढ़ गया। फिलहाल सपा कार्यकर्ताओं में काफी उत्साह है और सरकार ने कार्यकर्ताओं में उत्साह का संचार बना हुआ है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+