सपा जीत के करीब, माया 3:00 बजे देंगी इस्तीफा
लखनऊ। इस विधानसभा चुनाव में सपा बहुमत के करीब और बसपा की सरकार नजर आ रही है। ताजा आकड़ो से देखकर ऐसा महसूस होता है कि जनता ने बसपा विरोधियों के आरोपों को पूरी तरह से स्वीकार किया है और माया सरकार को पूरी तरह से नकार दिया है। सूत्रों के अनुसार ऐसी भी खबर आ रही है कि मुख्यमंत्री मायावती 3:00 पर इस्तीफा दे सकती हैं।
भाजपा ने बसपा के साथ किसी भी तरह का गठबंधन करने से पूर्णतया रूप से इंकार कर दिया है, राजनाथ सिंह ने कहा कि हम पहले से ही कह चुके हैं कि भाजपा किसी से चुनाव के बाद समझौता कर सरकार नहीं बनाएगी। उन्होंने विपक्ष में बैठने का फैसला किया है। वहीं काग्रेस नेता राजीव शुक्ला ने कहा कि कांग्रेस की इस हार की वजह संगठन से हुई गलती है। उन्होंने राहुल गांधी का बचाव करते हुए सारी जिम्मेदारी संगठन के ऊपर थोप दी।
मतदान का ताजा परिणाम देखकर उत्साहित समाजवादी पार्टी के नेताओं ने पार्टी मुखिया मुलायम सिंह यादव को प्रदेश की कमान सौंपने की बात कही है। सपा के मुताबिक जीत के बाद वह अपने सभी चुनावी वायदे पूरी करेगी। यह भी उम्मीद जताई जा रही है कि बीएसपी यूपी में किंगमेकर की भूमिका निभा सकती हैं।













Click it and Unblock the Notifications