बाबा रामदेव ने राहुल गांधी के जख्‍मों पर छिड़का नमक

Baba Ramdev
दिल्‍ली। उत्‍तर प्रदेश में राहुल गांधी की मेहनत रंग नहीं लाई। अब उन पर चारों तरफ से वार होने शुरू हो गए हैं। बाबा रामदेव ने राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस के युवराज राहुल गांधी को यूपी में मिली हार से सबक लेना चाहिए। उन्‍होंने कहा कि उत्‍तर प्रदेश की जनता ने राहुल गांधी और कांग्रेस को सबक सिखा दिया है।

अखिलेश यादव और मुलायम सिंह यादव को बधाई देतेह हुए बाबा रामदेव ने कहा कि अब सभी पार्टियों को केंद्र में भी कांग्रेस से अपना समर्थन वापस ले लेना चाहिए। कांग्रेस को डूबता हुआ जहाज बताते हुए बाबा रामदेव ने कहा कि जो भी इस जहाज में बैठेगा वह भी डूब जाएगा। जिस वजह से कांग्रेस से जुड़े हुए कार्यकर्ताओं को भी यह पार्टी छोड़ जाएगी।

उत्‍तर प्रदेश में कांग्रेस की हार के बाद बाबा रामदेव फिर आंदोलन करने का मन बना रहे हैं। उन्‍होंने कहा कि कांग्रेस ने उनके पहले आंदोलन को लाठियों की दम पर दबा दिया था। मगर अब वे मानसून सत्र के दौरान फिर से आंदोलन करेंगे।

उन्‍होंने यूपी की जनता के इस फैसले को ऐतिहासिक फैसला बताया। उन्‍होंने कहा कि कांग्रेस ने गुंडागर्दी दिखाते हुए जो मासूम जनता पर लाठियां बरसाई थीं आज उसकी चोट कांग्रेस को महसूस हो रही है। जो उनकी हार का कारण बनेगी।

बाबा रामदेव ने कहा कि उत्‍तर प्रदेश में आए इन नतीजों का देश की राजनीति पर बड़ा प्रभाव पड़ेगा। ये नतीजे तय करेंगे कि देश का राष्‍ट्रपति कौन होगा, उपराष्‍ट्रप‍ति कौन होगा और आने वाले समय में होने वाले राज्‍यों के चुनावों पर भी इन नतीजों का असर पड़ेगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+