यूपी: शुरुआती रुझान में त्रिशंकु सरकार बनने की संभावना
बीजेपी नेता आदित्य नाथ सिंह ने शुरुआती रुझान के बाद कहा कि बीजेपी को किसी पार्टी से संबंध नहीं जोड़ना चाहिए। बीजेपी को आनेवाले समय में खुद के बूते पर सरकार बनाने की कोशिश करेंगे। जबकि यूपी चुनाव के दौरान ही सूबे में राष्ट्रपति शासन लगने की अटकले लग रही थी। बीजेपी की मीनाक्षी लेखी ने कहा कि बीजेपी राष्ट्रपति शासन के विरोध में है।
वहीं, बीजेपी नेता राजीव प्रताप रुडी ने कहा कि यूपी के लोग राष्ट्रीय पार्टियों को तरजीह देने लगी है। जबकि बीजेपी नेता कलराज मिश्र ने कहा है कि यूपी में वोटों की गिनती से मिल रही रुझानों से साफ लग रहा है कि सूबे में हंग एसेंबली बनेगी। बीजेपी को अपने परफार्मेंस पर विचार करने की जरूरत है। गौरतलब है कि 403 सीटों के लिए हो रही वोटों की गिनती में 402 के रुझान मिल रहे हैं। एसपी को 190, बीएसपी को 98, बीजेपी को 52, कांग्रेस गठबंधन को 51 और अन्य 13 सीटों पर आगे हैं।













Click it and Unblock the Notifications