मणिपुर में कांग्रेस ने बचाई अपनी लाज
इंफाल। कांग्रेस की उत्तर प्रदेश, पंजाब और गोवा में भले ही लुटिया डूब चुकी हो मगर वह मणिपुर में अपनी लाज बचाने में कामयाब रही है। राज्य में पार्टी ने 60 में से 42 सीटें जीतकर कांग्रेस ने संपूर्ण बहुमत हासिल किया है। जबकि बाकी की 18 सीटें अन्य के हिस्से में गई हैं। मणिपुर के नतीजे कांग्रेस को राहत देने वाले हैं।
राज्य के मुख्यमंत्री ओकराम आईबोबी सिंह राज्य में जनता का समर्थन हासिल करने में कामयाब रहे हैं। राज्य में 2007 में हुए चुनावों के मुकाबले में कांग्रेस को फायदा हुआ है। पिछली बार के विधानसभा चुनावों में कांग्रेस को राज्य में 30 सीटें हासिल हुई थीं।
इस राज्य में कोई बड़ा राष्ट्रीय नेता भी प्रचार करने नहीं पहुंचा था। इस राज्य में कांग्रेस के अलावा कोई दूसरी पार्टी नहीं उभरी है जिस वजह से यहां उसकी आसान जीत हुई है।













Click it and Unblock the Notifications