पासवर्ड हैक कर ऑनलाइन खरीदारी करनेवाले अफ्रीकी ठग पकड़े गए

Hacker Arrested
दिल्ली (ब्यूरो)। भारत में पढ़ने आए ज्यादातर अफ्रीकी बच्चे यहां सिर्फ अपराध करने आते है। नाइजीरिया समेत ज्यादातर अफ्रीकी छात्रों का मुख्य काम नेट ठगी हो गई है। इस बार पुलिस ने नेट बैंकिंग से ठगी करने वाले अफ्रीकी ठगों के एक गिरोह को पकड़ा है। पुलिस ने अफ्रीकी देश कैमरुन के एवान उकाह मेंदी और साउथ अफ्रीका निवासी विलियम तांबू को सफदरजंग एंकलेव से गिरफ्तार किया है।

इनके कब्जे से लैपटॉप, मोबाइल, साउथ अफ्रीका फर्जी पासपोर्ट, भारत का फर्जी वीजा सामान बरामद किया गया। इन विदेशियों ने सिविल लाइंस निवासी बिस्कुट व्यवसायी को करीब 16 लाख का चूना लगा दिया था। आरोपियों ने उसके खाते से दो दिन में ही 16 लाख की ऑनलाइन खरीददारी कर ली थी। अपराध शाखा उपायुक्त अशोक चांद के अनुसार व्यवसायी को 22 फरवरी को पता लगा कि उसके पीएनबी के खाते से 16 लाख रुपये निकाल लिए गए हैं। 29 फरवरी को मिली शिकायत पर शाखा में तैनात इंस्पेक्टर सुनील कुमार, एसआई रविंद्र वर्मा और अजय कुमार की टीम ने जांच शुरू की।आरोपियों ने इंटरनेट पासवर्ड को हैक कर व्यवसायी के खाते से तीन जगहों से करीब 16 लाख की ऑनलाइन खरीददार कर ली। इन कंपनियों ने संदेह होने पर सामान की डिलवरी करने से मना कर दिया था, जबकि एक कंपनी ने दो बार सामान की डिलवरी कर दी थी।

सामान मंगाने के लिए सफदरजंग एकंलेव का पता गलत दिया था जबकि मोबाइल नंबर ठीक था। पुलिस ने एक डमी पार्सल भिजवाया। पार्सल लेकर गए युवक को पता नहीं मिला तो उसने आरोपियों को फोन किया। आरोपी ने फोन कर पार्सल पहुंचाने वाले युवक को त्री जंक्शन, बी-4 सफदरजंग एंकलेव पर बुलाया। यहां पुलिस ने पार्सल लेने वाले दो विदेशियों को दबोच लिया। अफ्रीकी ठगों ने बताया कि आरोपियों ने नेट फिसिंग से इंटरनेट पासवर्ड हैक कर लिया। इसके बाद ऑनलाइन शॉपिंग करने लगे थे। बाद में ऑनलाइन शॉपिंग कर खरीदा गया सामान बेच देते थे। एवान वर्ष 2008 में छात्र वीजा पर भारत आया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+