चुनावी नतीजों ने बता दी कांग्रेस की औकात: गडकरी
नई दिल्ली। पंजाब और गोवा में स्पष्ट बहुमत मिलने से उत्साहित और उत्तराखंड में फिर सरकार बनाने की आस लगाए भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन गडकरी ने इस बात के लिए जनता को धन्यवाद किया और कहा कि कांग्रेस को अपनी भूल का एहसास हो गया होगा।
गडकरी ने कहा कि अब यूपीए को अपनी देश में पोजिशन को समझ लेना चाहिए कि उसके कोरे वादों और दावों को अब जनता समझ चुकी है। जनता ने इन चुनावों में भ्रष्टाचार और महंगाई पर कांग्रेस नीत संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन सरकार के खिलाफ वोट किया है।
उन्होंने पंजाब में अकाली दल और भाजपा गठबंधन को मिली सफलता को ऎतिहासिक करार दिया। जबकि यूपी में सपा के लिए उन्होंने कहा कि जनता ने बसपा को हटाने के लिए सपा को वोट किया है। अपनी पार्टी की पोजिशन के लिए उन्होंने कहा कि वो समीक्षा करेंगे कि चूक कहां हुई। लेकिन उन्होंने हार की जिम्मेदारी लेने से मना कर दिया।













Click it and Unblock the Notifications