160 रॉकेट लांचर मचाते भारत में तबाही

भारी संख्या में इन भयानक हथियारों के मिलने से ऐसा संकेत मिल रहा है कि नक्सली सुरक्षा बलो के साथ भारी लड़ाई की तैयारी कर रहे है। इससे यह तो पता चलता है कि उनकी योजना काफी बड़ी है लेकिन यह पता नहीं चल पा रहा कि इस योजना में उनकी कितनी मजबूती बन चुकी है। शायद केवल जब्ती भर से उनकी योजना पर कोई असर नहीं पड़ेगा।
नक्सलियों से मिले सामान में जिंक और एल्युमीनियम की प्लेटें भी मिली हैं। बारूद का ज्यादा इस्तेमाल होने पर आमतौर पर लोहे की पाइप फट जाती हैं। लेकिन कई धातुओं को मिलाकर बनाने से एलाय या मिश्र धातु में यह समस्या नहीं आती। सूत्रों के अनुसार ऐसा भी बताया जा रहा है कि नैसलियों को बाहरी देशों से भी रॉकेट लांचर और टू इंच मोर्टार बनाने की तकनीक हासिल है।
गौरतलब है कि छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में आंध्रप्रदेश, पश्चिम बंगाल और छत्तीसगढ़ की पुलिस ने एक ट्रांसपोर्ट कंपनी के गोदाम में छापा मार कर मोर्टार और रॉकेट लांचर जैसे भारी हथियार बनाने का सामान बरामद किया है। सूत्रों के अनुसार ऐसा बताया जा रहा है कि नक्सलियों के लिए यही से राकेट लांचर एंव अन्य हथियार बना कर भेजे जाते थे।
रायपुर जिले के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दीपांशु काबरा ने सोमवार को यहां बताया था कि राजधानी के सरस्वतीनगर थाना क्षेत्र में स्थित आमानाका में आंध्रप्रदेश, पश्चिम बंगाल और छत्तीसगढ़ के स्पेशल इंटेलिजेंस ब्यूरो की एक टीम ने पाल गुड्स ट्रांसपोर्ट कंपनी के गोदाम में छापा मारकर भारी मात्रा में मोर्टार और रॉकेट लांचर जैसे भारी हथियार बनाने का सामान बरामद किया है।












Click it and Unblock the Notifications