होली पर चलेगी रिजर्वेशन स्पेशल ट्रेन
अंबाला।
होली में ट्रेनों में सफर काफी बढ़ जाता है इसके साथ बढ़ती है लोगों की भीड़। रेलवे ने इस बार होली पर यात्रियों को भीड़ से निजात दिलाने व सफर सुहाना करने के लिए होली से पहले पहली बार रिजर्वेशन स्पेशल ट्रेन यात्रियों के लिए चलाई है। सरहिंद से सहरसा के लिए चलाई गई स्पेशल ट्रेन में 17 रिजर्वेशन श्रेणी के डिब्बे जोड़े गए हैं। यानि इस ट्रेन में यात्री ठूस-ठूस कर भरे नहीं जाएंगे बल्कि स्लीपर श्रेणी में बैठने के लिए सीट रिजर्व करानी होगी। इस रिजर्वेशन स्पेशल ट्रेन के चलने से यात्रियों का सफर आरामदेह बन सकेगा। id="toptextpromo">रिजर्वेशन
स्पेशल ट्रेन पांच मार्च को दोपहर लगभग सवा एक बजे सरहिंद रेलवे स्टेशन से चलेगी जोकि लगभग ढाई बजे अम्बाला कैंट रेलवे स्टेशन पर पहुंचेगी। इसके बाद यही ट्रेन वाया जगाधरी, सहारनपुर, मुरादाबाद होते हुए सहरसा तक जाएगी। id='are-slot-1' class='oiad oi-axt oiadv'> id='top-searched-articles'> त्योहार पर चलने वाली स्पेशल ट्रेन में पहली बार 17 स्लीपर श्रेणी के डिब्बों को जोड़ा गया है जबकि इससे पहले केवल सामान्य श्रेणी के डिब्बों वाली ट्रेन रेलवे द्वारा चलाई जाती थी। होली से पहले यात्रियों की रिजर्वेशन स्पेशल ट्रेन चलने से ज्यादा यात्रियों को कंफर्म टिकट हासिल हो सकेगा। पांच फरवरी को यह ट्रेन सरहिंद से सहरसा के लिए रवाना होगी जबकि वापसी में यही ट्रेन 10 मार्च को सहरसा से सरहिंद तक आएगी।











Click it and Unblock the Notifications