रुसी युवती को पीटने वाला विधायक पुत्र गिरफ्तार

Arrested
दिल्ली (ब्यूरो)। रूसी युवती तात्याना की पिटाई करनेवाले यूपी के विधायक पुत्र विवेक सिंह को पुलिस ने गिरफ्तरा कर लिया है। पुलिस ने विवेक को मालवीय नगर के सर्वोदय एन्क्लेव से पकड़ा। साकेत कोर्ट में पेश कर उसे दो दिन के रिमांड पर लिया गया है।

महरौली पुलिस ने विवेक सिंह को मालवीय नगर स्थित सर्वोदय एन्क्लेव से उसकी बहन के घर से सोमवार सुबह उस समय पकड़ लिया, जब वह बहन से मिलने आया था। विवेक सिंह पर सितंबर, 2009 में नेहरू प्लेस स्थित मौका बार में फायरिंग का भी आरोप है। विवेक सिंह को गिरफ्तार किया गया था। इसके बाद ये बार बंद हो गया था।

पुलिस ने विवेक सिंह के खिलाफ दर्ज रिपोर्ट में आईसीपी की धारा 394 (चोट पहुंचाकर लूटपाट करना) जोड़ी है। इसके तहत दस साल कैद या उम्रकैद हो सकती है। इससे पहले, उसके खिलाफ आईपीसी की धारा 452 और आर्म्स एक्ट की धारा 27 के तहत मामला दर्ज किया गया था। महरौली की फ्रीडम फाइटर कॉलोनी में रहने वाली रूसी युवती तात्याना ने विवेक सिंह के खिलाफ मारपीट, पासपोर्ट समेत अन्य कागजात छीनने और पिस्टल दिखाकर धमकाने की शिकायत 29 फरवरी को महरौली थाने में दर्ज कराई थी।

महरौली पुलिस ने विवेक सिंह को मालवीय नगर स्थित सर्वोदय एन्क्लेव से उसकी बहन के घर से सुबह उस समय पकड़ लिया, जब वह बहन से मिलने आया था। पुलिस को फिलहाल विवेक सिंह के कब्जे से कुछ नहीं मिला है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि वारदात वाले दिन विवेक सिंह के पास किसी और का लाइसेंसी रिवाल्वर होने के आरोपों की तफ्तीश की जा रही है। विवेक का लाइसेंसी रिवाल्वर और लाइसेंस पुलिस ने वर्ष 2009 में मौका बार केस के समय जब्त कर लिया था।

पूछताछ में विवेक सिंह ने बताया कि तात्याना उसकी एक साल से दोस्त है। युवती उससे पैसे मांग रही थी। उसने पैसे नहीं दिए तो मामला आगे बढ़ गया। कागजों के बारे में विवेक सिंह ने सफाई दी है कि वह अनजाने में उन्हें अपना समझकर समेट ले गया था। दक्षिण जिला पुलिस अधिकारियों का कहना है कि विवेक सिंह के खिलाफ सबूत मिलने के बाद उस पर दर्ज मामले में गंभीर धारा जोड़ी गई है।

विवेक सिंह सरघना, यूपी से बसपा विधायक चंदवीर सिंह का बेटा है। तात्याना महरौली स्थित फ्रीडम फाइटर एंक्लेव इलाके में दो अन्य युवतियों के साथ पीजी में रहती थी। वह गुडग़ांव स्थित एक इंटीरियर डिजाइनिंग कंपनी में काम चुकी है। उसने और विधायक के पुत्र विवेक कुमार उर्फ विक्की (32) ने इंटीरियर डिजाइनिंग का कोर्स एक ही संस्थान से किया था। इस दौरान दोनों की काफी अच्छी दोस्ती हो गई थी।

कोर्स के बाद दोनों ने गुडग़ांव की एक कंपनी एक साथ इंटर्नशिप भी की, पर बाद में दोनों के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। इसके बाद विक्की ने कंपनी छोड़ दी और तात्याना भी रूस लौट गई।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+