अखिलेश ने कहा मैं नहीं नेताजी बनेंगे यूपी के मुख्यमंत्री

पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने साफ किया कि नेताजी के होते हुए किसी और के मुख्यमंत्री बनने का सवाल ही नहीं पैदा होता है। उन्होंने कहा कि नेताजी ने इन चुनावों में भी अग्रणी भूमिका निभाई है।
गौरतलब है कि इस बार हुए यूपी विधानसभा चुनावों में अखिलेश यादव ने अहम भूमिका निभाई थी। शुरुआत से इस तरह की अटकलें लगाई जा रही थीं कि अगर पार्टी सत्ता में आती है तो मुलायम सिंह अपने बेटे अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री की गद्दी सौंप सकते हैं।
वैसे अखिलेश यादव के इस बयान को पार्टी में चल रही अंदरूनी कलह को रोकने वाला भी बताया जा रहा है। सूत्रों के हवाले से यह खबर भी आई थी कि अगर मुलायम सिंह अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाते हैं तो उनके भाई शिवपाल यादव इस पर आपत्ति जता सकते हैं। इतना ही नहीं उन्होंने भी राज्य का मुख्यमंत्री बनने का दावा ठोका था।
मुलायम सिंह यादव के मुख्यमंत्री बनने पर पार्टी में इस तरह की अंदरूनी कलह समाप्त हो जाएगी। वैसे भी पार्टी के अंदर ज्यादातर लोगों की सहमति मुलायम सिंह को मुख्यमंत्री बनाने को लेकर ही है। पार्टी में बहुत से सीनियर नेता हैं जो युवा नेता अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनता नहीं देखना चाहते।












Click it and Unblock the Notifications