'मनमोहन सिंह राजनीति छोड़ भजन-कीर्तन करें'

गडकरी ने इंडिया टीवी के प्रचलित शो आप की अदालत में मनमोहन सिंह को देश का सबसे कमजोर पीएम बताते हुए कांग्रेस पार्टियां की जमकर धज्जियां उड़ाई। गडकरी ने कहा जिस व्यक्ति को देश के चर्चित मु्द्दों की जानकारी ही नहीं है उसे देश के पीएम की कुर्सी पर बैठने का कई अधिकार नहीं है।
कांग्रेस पार्टी को पिता-पुत्र की पार्टी बताने वाले गडकरी ने कहा कि राहुल गांधी के पास अपने मां-बाप के अलावा कोई पहचान नहीं है। वो एक मेहनती नेता तो है लेकिन उनके पास अपनी कोई पहचान नहीं है।
औऱ कांग्रेस गांधी परिवार के बोझ तले दबी हुई है इसलिए वो इन्हें ढो रही है। यूपी चुनावों के बारे में बोलते हुए गडकरी ने कहा कि पिटारे को खुलने तो दीजिये, कांग्रेस को अपनी औकात पता चल जायेगा। भाजपा प्रदेश में किसी के साथ समझौता नहीं करेगी।












Click it and Unblock the Notifications