अमर सिंह बोले सीएम बनने के लायक नहीं अखिलेश
लखनऊ। सभी एक्जिट पोल के नतीजों के बाद उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी की लहर दौड़ चुकी है। सभी मान रहे हैं कि मुलायम सिंह यादव मुख्यमंत्री होंगे, जबकि सपा की युवा ब्रिगेड चाहती है कि अखिलेश यादव सीएम हों। अब सवाल यह उठता है कि क्या अखिलेश यादव को सीएम होना चाहिये। इस पर हम और आप जवाब बाद में देंगे, लोकमंच के मुखिया अमर सिंह ने अपना जवाब दे दिया है।
कभी सपा के कद्दावर नेता रहे अमर सिंह की मुलायम से दोस्ती भले ही टूट गई है, लेकिन उनके घर में झांकना उन्होंने बंद नहीं किया है। न्यूज चैनल स्टार न्यूज से बातचीत में अमर सिंह ने कहा कि अखिलेश यादव फिलहाल सीएम बनने के लायक नहीं हैं। उनकी उम्र इतने बड़े पद को संभालने जितनी नहीं है। अगर सपा की सरकार आयी तो बेहतर होगा अगर मुलायम गद्दी संभालें।
आगे अमर सिंह ने कहा कि अगर मुलायम ने अपने पुत्र को सीएम की कुर्सी पर बिठा दिया तो सपा में फूट पड़ सकती है। क्योंकि ऐसा करने से मुलायम के भाई शिवपाल सिंह यादव के साथ नाइंसाफी होगी। अमर सिंह का कहना है कि शिवपाल सिंह यादव की मेहनत और लगन को अनदेखा किया गया तो पार्टी में दरार पड़ सकती है।
अब आप बताइये क्या आप अमर सिंह की बात से सहमत हैं, अपनी प्रतिक्रिया नीचे कमेंट बॉक्स में लिखें।













Click it and Unblock the Notifications