शाही का दावा, भाजपा को मिलेगा पूर्ण बहुमत

लखनऊ। यूपी विधानसभा चुनाव अपनी अंतिम पायदान है। मतदान का आज आखिरी दौर है और उसके बाद 6 मार्च को परिणाम सबके सामने होगा। इसी क्रम में भारतीय जनता पार्टी के यूपी इकाई के अध्‍यक्ष सूर्य प्रताप शाही ने यह दावा किया है कि प्रदेश में अबतक हुए 6 चरणों में मतदान के बाद उन्‍हें लग रहा है कि भाजपा पूर्ण बहुमत हासिल करने की ओर तेजी से बढ़ रही है।

लखनऊ में पार्टी कार्यालय में एक संवाददाता सम्मेलन में शाही ने कहा कि अब तक सम्पन्न हुए छह चरणों के मतदान में युवाओं और महिलाओं का भरपूर समर्थन भाजपा को मिला है। मतदान प्रतिशत में हुए इजाफे को देखते हुए कहा जा सकता है कि भाजपा पूर्ण बहुमत की ओर बढ़ रही है। भाजपा उत्तर प्रदेश में सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरेगी।

उन्होंने कहा कि लोकायुक्त ने मुख्यमंत्री मायावती के सबसे करीबी मंत्री नसीमुद्दीन सिद्दिकी के खिलाफ न्यायिक जांच की सिफारिश की है, लेकिन मायावती अपने मंत्री के खिलाफ जांच के पक्ष में नहीं हैं। शाही ने कहा कि केंद्र सरकार को मायावती के खिलाफ भी जांच करानी चाहिए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+