घर-परिवार की तरह नौकरी से भी संतुष्ट रहती हैं भारतीय महिलाएं

इसी कारण भारतीय महिलाएं, भारतीय पुरूषों के मुकाबले जॉब सर्च करने में काफी पीछे रहती हैं। प्रमुख वैश्विक परामर्शक संस्था एक्सेन्चर द्वारा कराये गये अध्ययन के अनुसार भारत में महिलाओं की बड़ी संख्या करीब 40 प्रतिशत अपने मौजूदा नौकरी से संतुष्ट है और अपने पुरुष सहयोगियों 28 प्रतिशत की तुलना में रोजगार के नये अवसरों की तलाश में नहीं है।
इस सर्वे में यह भी कहा गया है कि इसलिए भारतीय महिलाओं की वेतन वृद्धि भी भारतीय पुरूषों की तुलना में काफी कम होती है। भारतीय पुरुष कर्मचारियों में वैश्विक स्तर पर भी असंतोष का उच्च स्तर है लेकिन अंतराल भारत की तुलना में कम है। भारतीय महिलाओं के संतोषनात्मक रवैये के चलते भारतीय महिलाएं जो कि काम करती हैं उनका घर टूटता और बिखरता नहीं है बल्कि व्यवस्थित और सांस्कारिक रहता है।












Click it and Unblock the Notifications