बीबी, गर्लफ्रेंड और एचआईवी इंजेक्‍शन

Wife, Girl friend, HIV Injection
सिरसा। बाहर वाली के चक्‍कर में घर वाली के साथ कोई ऐसा सलूक कर सकता है यह किसी नहीं सोचा होगा। हरियाणा के सिरसा इलाके में एक व्‍यक्ति ने अपनी प्रेमिका के साथ मिलकर पत्‍नी को रास्‍ते से हटाने की सोची। उसने उसका कत्‍ल नहीं किया और ना ही उसे तलाक दिया बल्कि उसने ऐसा किया कि उसकी पत्‍नी तड़प-तड़प के मौत के नजदीक जाती रहे। जी हां उसने प्रेमिका के साथ मिलकर पत्‍नी को एचआईवी संक्रमित इंजेक्‍शन लगा दिया। फिलहाल इस मामले में जांच की जा रही है और यह भी पता लगाया जा रहा है कि वह इंजेक्‍शन कहां से लाया गया।

प्राप्‍त जानकारी के अनुसार वर्ष 2006 में कांती की शादी पंजाब के रहने वाले सुनील से हुई थी। शादी के बाद सुनील लैब टेक्‍निशयन का कोर्स करने लगा। कोर्स करने के दौरान ही सुनील गुरदीप कौर नामक युवती के नजदीक आ गया और दोनों में प्रेम प्रसंग शुरु हो गया। दोनों एक दूसरे से मिलने जुलने लगे। प्‍यार जब परवान चढ़ा और दूरी बर्दाश्‍त से बाहर हुई तो दोनों ने कांती को रास्‍ते से हटाने की सोच ली।

इसके बाद दोनों ने प्‍लान बनाया कि कांती को एचआईवी संक्रमित इंजेक्‍शन लगा दिया जाये जिससे वह धीरे धीरे मौत के करीब पहुंचती जाये। ऐसा ही हुआ और सुनील ने एक दिन कांती को एचआईबी संक्रमित इंजेक्‍शन लगा दिया। उसके बाद से कांती अक्‍सर बीमार रहने लगी। कांती ने जब चेकअप कराया तो उसे पता चला कि उसे एड्स है। यह बेहर चौकाने वाली खबर है कि आज सुनील और उसकी प्रेमिका दोनो फरार है और कांती मौत से जूझ रही है। फिलहाल इस पूरे मामले में मुकदमा भी दर्ज कर लिया गया है और जांच की जा रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+