मुसलमानों की धुर विरोधी है कांग्रेस: अखिलेश
कांग्रेस ने कमेटी बनाई पर सच्चर कमेटी की रिपोर्ट को तवज्जो नहीं दिया। यादव ने आरोप लगाया कि कांग्रेस आरक्षण के नाम पर केवल मुसलमानों को गुमराह करने का काम कर रही है। उसका मकसद मुसलमानों को धोखा देकर चुनाव में वोट लेना है। उसका इतिहास रहा है कि वह वोट बैंक के लिए मुससमानों का इस्तेमाल करती रही है।
लोगों से सपा की सरकार बनाने की अपील करते हुए यादव ने कहा कि सपा सत्ता में आने पर केंद्र सरकार पर सच्चर कमेटी तथा रंगनाथ मिश्र आयोग की सिफारिशों को हूबहू लागू करने का दबाव बनाएगी। यादव ने कहा कि उर्दू को पिछले कार्यकाल में सपा सरकार ने रोजी रोटी से जोड़ा था और उर्दू अनुवादकों को नौकरी दी थी। उन्होंने कहा कि सत्ता में आने पर उर्दू की पढ़ाई के लिए मुस्लिम बहुल इलाकों में स्कूल कालेज खोले जाएंगे और उर्दू माध्यम से पढ़ने वाली लड़कियों को वजीफा दिया जाएगा।













Click it and Unblock the Notifications