छत्तीसगढ़: असिस्टेंट इंजीनियर के पास 7 करोड़ की अवैध संपत्ति

उन्होंने बताया कि हम दस्तावेजों का अध्ययन कर रहे हैं और अब तक अधिकारियों ने सात करोड़ रुपये से अधिक की सम्पत्ति का पता लगाया है। उन्होंने बताया कि आय के ज्ञात स्रोतों से अधिक आय का आकलन दस्तावेजों के अध्ययन के बाद ही लगाया जा सकता है। अवस्थी ने बताया कि सहायक अभियंता ने अपने धन का निवेश भूमि में किया था।
मालूम हो कि यह कोई पहली ऐसी वारदात नहीं है। इससे पूर्व मध्यपद्रेश में कई सरकारी कर्मचारियों के पास से करोडों की संपत्ति बरामद की जा चुकी है। एंटी करप्शन व्यूरो के आला अधिकारियों का कहना है अग्रवाल के कुछ कागजात सीज किये गये है। ऐसा अनुमान लगाया जा रहा है यह दस्तावेज संपत्ति से संबधित हो सकते हैं।












Click it and Unblock the Notifications