आचार्य हब्बा में दिखेगा तकनीक-संस्कृति का संगम

15 से 17 मार्च तक आयोजित होने वाला यह कार्यक्रम आचार्य इंस्टीट्यूट्स सोलादेवनहल्ली में आयोजित होगा। उद्घाटन समारोह में 9000 से ज्यादा छात्रों के उमड़ने की उम्मीद है। कार्यकम "फ्लैश मॉब" में बॉलीवुड गीतों पर छात्र थिरकेंगे। इस टेक्नो कल्चरल कार्यक्रम में डांस कम्पटीशन, फीट थम्पिंग, डेसिबेल रॉक लैंड शो, लघु नाटक, फैशन शो, स्टार-स्टडेड लाइन अप जिसमें गेस्ट सेलेब्रिटीज़ भी आयेंगे।
इस मौके पर लेज़र लाइट शो और आतिशबाजी होगी। कई अन्य कंपटीशन जैसे क्विज, कंप्यूटर गेम, पोस्टर पेंटिंग, फेस पेंटिंग, डांस, मैड ऐड, रॉक शो, डान्स प्रोग्राम, आदि होंगे। इन प्रतियोगिताओं में भाग लेने के लिए दक्षिण कोरिया, तनजानिया, इराक, भूटान, यूके और अफगानिस्तान से भी तमाम छात्र आ रहे हैं। कार्यक्रम के आयोजकों के मुताबिक इस का मुख्य मकसद सांस्कृतिक मूल्यों का आदान-प्रदान है।












Click it and Unblock the Notifications