प‍त्‍नी को चश्‍मा क्‍या लगा पति ने तलाक मांग लिया

Divorce
सूरत। महज एक चश्‍मे को लेकर मियां-बीबी का विवाद क्‍या इतना बढ़ सकता है कि वो एक दूसरे से अलग होने को तैयार हो जायें। यकिन नही होता ना...हम आपको बताते हैं सूरत में एक ऐसा ही अजीबो गरीब मामला सामने आया है। पत्‍नी के मुताबिक उसके पति ने उसे सिर्फ इस लिये तलाक दे दिया क्‍योंकि उसने चश्‍मा पहन लिया था। सूरत के कपड़ा कारोबारी की बेटी ने अपने ससुराल वालों के खिलाफ महिला पुलिस थाने में न्याय की गुहार लगाई है। पुलिस ने कार्यवाही करते हुए पूजा के पति और उसकी तीन ननद के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और आगे जांच शुरू कर दी है।

हिन्‍दी न्‍यूज चैनल आईबीएन 7 पर दिखाये गये एक खबर के अनुसार सूरत में रहनेवाली पूजा की शादी दो साल पहले सूरत में ही रहने वाले रिंकेश ईडनवाला के साथ हुई थी। शादी के बाद पूजा की आंखों की रोशनी की कमी को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे चश्मा पहनने की सलाह दी। पूजा का आरोप है कि आंखों पर चश्मा आने के बाद ना सिर्फ रिंकेश बल्कि उसके ससुराल वाले उसे अंधी कहकर ताना मारने और अशब्द कहकर मानसिक रूप से प्रताड़ित करने लगे।

पूजा का आरोप है कि उसके पति और उसके ससुरालवालों का मकसद किसी भी तरह उसके पिता के लूम्स के कारखाने को हथियाना था। पूजा के मुताबिक शादी के कुछ दिन बाद ही उसका पति रिंकेश लूम्स कारखाने अपने नाम करवाने के लिए उसके ऊपर दबाव भी डालने लगा था जिसके लिए उसने इंकार कर दिया था। पूजा का आरोप है कि उसके बाद उसके पति सहित ससुरालवालों ने उसे 'अंधी' कहकर ताने मरना और घर से हटाने की कोशिश शुरू कर दी।

पूजा के मुताबिक उस पर तलाक तक देने के लिए दबाव बनाया जाने लगा और धमकी दी जाने लगी। यहां तक की रिंकेश की दूसरी शादी के लिए दूसरी लड़की भी देखने की प्रक्रिया शुरू हो गई थी। पूजा ने पति और ससुरालवालों के खिलाफ महिला पुलिस थाने में शिकायत दर्ज करवाई। पुलिस ने कार्यवाही करते हुए पूजा के पति और तीन ननद के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और आगे जांच शुरू कर दी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+