मारन को घेरने में जुटी सीबीआई

मलेशिया से मुख्य तौर पर एयरसेल खरीदने वाली कंपनी मैक्सिस के बारे में विस्तृत जानकारी मांगी गई है। वहीं मारीशस से मैक्सिस की एक होल्डिंग कंपनी के बारे में जानकारी मांगी है। इसी होल्डिंग कंपनी के मार्फत मैक्सिस ने एयरसेल के 74 फीसदी शेयर खरीदने धन भारत भेजा था। वहीं इंग्लैंड और बारमूडा से मैक्सिस ग्रुप की एक अन्य कंपनी एस्ट्रो के बारे में जानकारी मांगी गई है। दरअसल एयरसेल खरीदने के बाद मैक्सिस ने एस्ट्रो के मार्फत मारन परिवार की कंपनी सन डायरेक्ट में 599 करोड़ के शेयर खरीदे थे। सीबीआई का आरोप है कि शेयर खरीदने की आड़ में मारन परिवार को 545 करोड़ रुपये की रिश्वत दी गई थी।












Click it and Unblock the Notifications