एनसीटीसी पर राज्यों के सामने नहीं झुकेंगे चिदंबरम

गृह मंत्रालय के फरवरी के कामकाज की रिपोर्ट पेश करते हुए चिदंबरम ने कहा कि गृह सचिव आरके सिंह ने राज्यों के पुलिस महानिदेशकों, आतंकवाद रोधी दस्तों के प्रमुखों और गृह सचिवों की बैठक बुलाई है और यकीन है कि बैठक में एनसीटीसी को लेकर कोई नतीजा निकल आएगा। यह पूछने पर कि क्या इस मामले में मुख्यमंत्रियों की बैठक भी बुलाएंगे? गृह मंत्री पी. चिदंबरम ने कहा कि यह सब कुछ केंद्रीय गृह सचिव द्वारा बुलाई गई बैठक के निष्कर्ष पर निर्भर करेगा। वैसे चिदंबरम ने साफ कर दिया कि एनसीटीसी के पास कार्रवाई की क्षमता होनी ही चाहिए, क्योंकि इसके बिना उसके लिए आतंकियों से निपटना मुश्किल होगा। उन्होंने कहा कि एनसीटीसी को गिरफ्तारी अधिकार देने से राज्यों के अधिकार में हस्तक्षेप नहीं होगा।
उधर, ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने कहा है कि इस मुद्दे पर अफसरों के बजाय मुख्यमंत्रियों की बैठक बुलाई जानी चाहिए।












Click it and Unblock the Notifications