केवल कांग्रेस ही देगी उत्तरदायी सरकार: प्रणव मुखर्जी
प्रणवमुखर्जी ने कहा कि कॉंग्रेस सरकार कभी भी चुनाव जीतने की बात नहीं करती, हमेशा विकास की बात करती है। उन्होंने कॉंग्रेस के गौरवशाली अतीत को याद करते हुए कहा कि देश की स्वंत्रता के कॉंग्रेस की स्थापना हुई थी। देश सेवा तब भी हमारा उद्देश्य था आज भी है। वित्तमंत्री ने गैर कॉंग्रेसी सरकारों के लक्ष्यों को जिक्र करते हुए कहा कि इन सभी पार्टियों का इतिहास उठा कर देख लीजिए सब बस लूटने खाने के लिए पैदा हुए हैं।
इसी क्रम में अपने संबोधन में एआईसीसी के सेक्रेटी औऱ सिरसा से कॉंग्रेस के सांसद अशोक तंवर ने कहा कि यूपीए सरकार की उपलब्धियों को आम आदमी से जोड़ते हुए कहा कि देश में सूचना का अधिकार, शिक्षा का अधिकार, भोजन का अधिकार,रोजगार के अधिकार के कानून बनाकर आम आदमी का शासन देने का काम कांग्रेस पार्टी की सरकार ने ही किया है। केंद्र सरकार द्वारा जननी शिशु
सुरक्षा योजना,मनरेगा,भारत निर्माण योजना, देश को तरक्की के रास्ते पर ले जा रही हैं और कांग्रेस इन सबकी सूत्रधार है।













Click it and Unblock the Notifications