चूपी चुनाव: अंतिम चक्रव्यूह भेदने को प्रचार प्रसार तेज
लखनऊ।
यूपी विधानसभा चुनाव में अब हर राजनीतिक दल ने सातवें और अंतिम चरण के चुनाव प्रचार के लिए जोर लगा दिया है। विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं ने चुनावी जनसभाएं कर पार्टी उम्मीदवारों के पक्ष में माहौल बनाने की कोशिश की। सातवें चरण में रूहेलखंड क्षेत्र और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के 10 जिलों की 60 सीटों पर 3 मार्च को मतदान होगा। id="toptextpromo">बहुजन
समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश की मुख्यमंत्री मायावती ने शाहजहांपुर में चुनावी जनसभा में कहा कि कांग्रेस की गलत नीतियों की वजह से लोगों का राज्य से पलायन हुआ है। कांग्रेस महासचिव राहुल गांधी ने लखीमपुर खीरी और बदायूं में कहा कि बीते 22 सालों से भारतीय जनता पार्टी, समाजवादी पार्टी और बसपा केवल झूठे वादे कर रहे हैं मैं आपसे कोई वादा नहीं करूंगा क्योंकि मैं करने में विश्वास करता हूं वादे में नहीं। id='are-slot-1' class='oiad oi-axt oiadv'> id='top-searched-articles'>भाजपा
सांसद वरुण गांधी ने समाजवादी पार्टी की सरकार बनने वाले अपने बयान को लेकर सफाई देते हुए लखनऊ में कहा कि उन्होंने यह कभी नहीं कहा कि उत्तर प्रदेश में अगली सरकार सपा की बनेगी। उधर समाजवादी पार्टी मुखिया मुलायम सिंह यादव ने बरेली में जनसभा में कहा कि सपा की सरकार आई तो मुसलमानों के लिए अलग से आरक्षण की व्यवस्था की जाएगी। भारतीय जनता पार्टी की वरिष्ठ नेता उमा भारती ने रामपुर में कहा कि राहुल गांधी पुरखों की कमाई खाने वाले युवाओं से घिरे हैं, जबकि मेरे साथ अपनी मेहनत और खून-पसीने से जीवन चला रहे नौजवानों का समर्थन है।











Click it and Unblock the Notifications