सीबीआई करेगी भंवरी की हत्या के षड्यंत्र का खुलासा

सूत्रों ने दावा किया कि मदेरणा और मलखान के खिलाफ एजेंसी के पास पर्याप्त साक्ष्य हैं। एजेंसी ने पिछले वर्ष दिसम्बर में आरोपपत्र दायर किया था लेकिन इसमें सिंह और मदेरणा का नाम नहीं था। सीबीआई की इस चाजर्शीट को काफी अहम माना जा रहा है। राजस्थान की राजनीति में भूचाल लाने वाले इस केस में अब तक कई मोड़ आ चुके हैं।
नर्स के तौर पर काम करने वाली भंवरी देवी पिछले साल 2 सितंबर से लापता है और इस बात की आशंका जताई जा रही है कि उसकी हत्या कर दी गई है। इस मामले में पूर्व मंत्री महिपाल मदेरणा और विधायक मलखान सिंह मुख्य आरोपी हैं। मंगलवार को सीबीआई ने इन दोनों हाई प्रोफाइल आरोपियों समेत नौ आरोपियों को जोधपुर की एक कोर्ट में पेश किया था जहां कोर्ट ने इन सभी को 13 मार्च तक की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।












Click it and Unblock the Notifications