भाजपा ने सिखाई राहुल को सियासी हकीकत

भाजपा को राहुल का यह अंदाज व बयान बेहद नागवार गुजरा और उसने पलटवार करते हुए राहुल की राजनीतिक समझ पर ही सवाल खड़े कर दिए। भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता रविशंकर प्रसाद ने कहा कि देश भारत की राजनीति का अभियान मीडिया सलाहकार से नहीं चलता है, उसके लिए जमीनी समझ जरूरी है। लालकृष्ण आडवाणी देश के सम्मानित नेता हैं। उनके बारे में इस तरह की भाषा का प्रयोग निंदनीय है। उन्होंने कहा कि राजनीति में किसी भी नेता की आलोचना का राहुल गांधी को अधिकार है, लेकिन वाणी का संयम व भाषा की मर्यादा न भूलें।
प्रसाद ने उत्तर प्रदेश में छठे चरण की 68 सीटों पर भी मतदाताओं द्वारा दिखाए गए भारी उत्साह पर खुशी जाहिर करते हुए भाजपा की बढ़त का दावा किया है। उन्होंने कहा पार्टी पिछले सभी चरणों की तरह इस चरण में भी बेहतर प्रदर्शन करेगी। भाजपा नेता ने दावा किया कि भाजपा इस बार नंबरों की लड़ाई में नहीं है, बल्कि प्रदेश में सत्ता की लड़ाई में है। उत्तर प्रदेश की जनता बदलाव की तरफ बढ़ रही है और वहां के नतीजे चौंकाने वाले होंगे।












Click it and Unblock the Notifications