ब्याह रचा कर पहले बनाया रानी फिर नौकरानी

गौरतलब है कि पीछले साल 22 मई को न्यायाधीश विलियम निलसन ने इस मामले पर सजा सुनाई थी। प्रवीण जगोता तथा रजनी जगोता को इस मामले में सात साल की सजा होने की उम्मीद है। जबकि विशाल जगोता को राकलैंड काउंटी जेल में एक साल की सजा भुगतनी पड़ेगी। कोर्ट द्वारा कहा गया कि यह निचले दर्जे का अपराध है इसको बर्दास्त नहीं किया जा सकता।
25 वर्षीय पीड़िता भारतीय नागरिक है जिसे पांच साल पहले पारंपरिक तरीके से विवाह कर अमेरिका लाया गया था। अदालत के दस्तावेजों के अनुसार महिला को जोड़तोड़ कर 24 घटे नौकरानी की तरह काम करने को मजबूर किया जाता था। उससे घर के विभिन्न प्रकार के काम कराए जाते थे जिनमें खाना पकाना,बच्चे की देखभाल आदि शामिल थे और उसके साथ हिंसक बर्ताव भी किया जाता है।
इसपर ससुराल वाले अनेक प्रकार का अत्याचार किया करते थे। एक बार तो पीड़िता की सास और ननद ने कपड़े ठीक से नहीं धोने पर उसे सबक सिखाने के लिए गर्म इस्त्री से उसका हाथ जला दिया। उसके बाद उसको डॉक्टर के पास जाने से रोका और उसे टूथपेस्ट लगाने को कहा। उसके पति विशाल जगोता ने उसके गाल कर इतना तेज काट लिया था कि खून निकल आया था, स्थाई निशान पड़ गया है।
उसका ससुर उसपर बुरी नजर रखता था और हमेशा उसको छूने का प्रयास करता था लेकिन कोर्ट ने उसको बरी कर दिया। परिवार ने उसका ग्रीन कार्ड, पासपोर्ट और अन्य दस्तावेज भी छुपाकर रख लिया था।












Click it and Unblock the Notifications