80 फीसदी भारतीय मूल के अमेरिकी देंगे ओबामा को वोट: सर्वे

इंडस बिजनेस जर्नल और इंडिया न्यू इंग्लैंड न्यूजपेपर द्वारा कराए गए इस तरह के पहले ओपेनियन पोल में यह बात सामने आई है कि अगर इसी समय चुनाव हो जाएं तो ज्यादातर भारतीय मूल के अमेरिकी नागरिक अपना वोट राष्ट्रपति बराक ओबामा को ही देंगे। भारतीय मूल के अमेरिकी नागरिकों पर यह सर्वे 22 से 26 फरवरी तक कराया गया था।
वैसे सर्वे में आए ये नतीजे चौकाने वाले हैं क्योंकि बराक ओबामा हमेशा से ही आउट सोर्सिंग की खिलाफत करते रहे हैं। उन्होंने कई बार अमेरिकी कंपनियों से कहा है कि वे भारतीयों को नौकरी देने की बजाय अमेरिकी बेरोजगार युवकों को नौकरी दें। अब देखना है कि चुनाव तक बराक ओबामा यह समर्थन बरकरार रख पाते हैं या नहीं।












Click it and Unblock the Notifications