सुब्रमण्यम स्वामी ने सोनिया को कहा विषकन्‍या

sonia swamy
नई दिल्‍ली। जनता पार्टी के अध्यक्ष और पूर्व केंद्रीय मंत्री सुब्रमण्यम स्वामी ने एक बार फिर यूपीए अध्‍यक्ष सोनिया गांधी को 'विषकन्‍या' के नाम से संबोधित करते हुए कहा कि अपनी नियमित जांच के लिए यूएस के रहस्‍यमयी दौरे पर निकल चुकी है। उन्‍होंने अपने ट्वीटर पर ट्वीट करते हुए कहा क‍ि विषकन्‍या को इस रहस्‍यमयी दौरे का कारण उजागर करना चाहिए, उनको अपनी बीमारी के बारे मे जनता को बताना चाहिए। स्‍वामी ने ऐसा पहली बाद नहीं इससे पहले भी वे ऐसा वार सोनिया राहुन और मनमोहन पर करते आ रहे है।

गौरतलब है कि अभी हाल ही में राष्‍ट्रीय स्‍वय सेवक संघ ने सोनिया पर वार करते हुए कहा था कि सोनिया और गांधी परिवार हमेशा से ही रहस्‍यमयी जीवन जीता है। आज तक अपने टैक्‍स का ब्‍योरा भी नहीं दिया है। संघ ने कहा था कि सोनिया देश के पैसा से विदेश जाकर इलाज कराती है और देश से ही अपनी बीमारी को छिपाती है।

सुब्रमण्यम स्वामी ने सोनिया विषकन्‍या पहली बार नहीं बोला इससे पहले भी वे बोलते आ रहे है। अभी कुछ दिन पहले स्‍वामी ने प्रधानमंत्री को सर्कस का शेर और सोनिया गांधी को विदेशी विषकन्‍या करार दिया था। अगर थोड़ा उससे पहले भी जाए तो स्वामी ने पटना में यूथ अगेंस्ट करप्शन के महाधरना को संबोधित करते हुए कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को विष कन्या और कांग्रेस महासचिव राहुल गांधी को महाबुद्धू करार देते हुए पीएम पद के लिए अयोग्य बताया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+