पुलिस के खिलाफ जा रही चेन्‍नई मुठभेड़ की जांच

police
पटना। चेन्नई मुठभेड़ में पुलिस ने पांच लोगो को मार गिराया था। इस मुठभेड़ को फर्जी बताकर इसपर सवालिया निशान उठने शुरू हो गये है। पुलिस ने मारे गए बिहार के चार युवकों में से दो की पहचान सही पाई गई है। एक पटना जिले के गौरीचक थाना क्षेत्र का सुजय कुमार उर्फ सोनू कुमार बताया गया, जबकि दूसरा विनय नालंदा जिले का था।

ऐसा बताया जा रहा है कि सुजान का नाम कुख्‍यात डकैतो में शामिल है। सुजन के घर वाले बिना पुलिस को बताये शव बरामद करने के लिए निकल गये है। स्‍थानीय लोगो का कहना है कि सुजाना एक कुख्‍यात डकैत था। उसके इन्‍हीं सब कारनामों से कई बाद कोलकाता, मुंबई, ओडि़शा, कर्नाटक और छत्‍तीसगढ़ की पुलिस गांव पा आ चुकी है। घटना के तुरंत बाद किसी ने उसके घरवालो को खबर कर दी थी।

नालंदा का विनय कुमार बेहद गरीब परिवार से है, वह नौकरी करने चेन्नई गया था। उसके घर वालों के पास इतना पैसा नहीं है कि वे शव लेने जाए पाये। उसके परिवार में कुल दस सदस्‍य है। डेढ़ बीघा जमीन की बदौलत घर चलता है। उसके घर वाले बताते है कि पुलिस ने कहां क‍ि उसके पास 13 लाख रूपये मिले, तो क्‍या हम गरीबी में रहते। विनय की पत्‍नी, दो बेटे और एक बेटी गांव में ही रहती है। वह चेन्‍नई में रिक्‍शा चला रहा था।

चेन्‍नई पुलिस ने दो की पहचान कर ली है। उसके पहले की जांच में फतुआ निवासी चंद्रिका राय अपने घर पर जिंदा मिला था। अब एक की पहचान करनी बाकि है, मारा गया एक अन्‍य युवक अभय कुमार पश्चिम बंगाल का बताया गया है, उसके बारे में अभी कोई जानकारी नहीं है। इस मुठभेड़ की सच्‍चाई धीरे-धीरे खुलकर सामने आ रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+